नेशनल डेस्क। Hero MotoCorp जल्द ही भारतीय बाजार में एक नई छोटी और किफायती एडवेंचर बाइक उतार सकती है। हाल ही में सामने आई स्पाई तस्वीरों में बाइक का प्रोडक्शन रेडी मॉडल दिखाई दिया है। इसे कंपनी की मौजूदा Xpulse 200 के नीचे पोजीशन किए जाने की संभावना है।
Hero MotoCorp अपने एडवेंचर बाइक पोर्टफोलियो को विस्तार देने की तैयारी में है। कंपनी Xpulse 421 जैसी बड़ी बाइक के साथ एक छोटी और किफायती ऑफ-रोड मोटरसाइकिल भी बाजार में उतार सकती है। हाल ही में सामने आई स्पाई तस्वीरों में इस बाइक का प्रोडक्शन रेडी मॉडल दिखाई दिया है। नई बाइक को Xpulse 200 से नीचे पोजीशन किए जाने की संभावना है। इसका डिजाइन एडवेंचर मोटरसाइकिल जैसा है, जिसमें ऊंचा फ्यूल टैंक, बड़े टैंक श्राउड्स, बीक स्टाइल फ्रंट और सिंगल-पीस सीट नजर आती है। बाइक में LED प्रोजेक्टर हेडलाइट, फ्रंट फोर्क गैटर्स और दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए जा सकते हैं। ऑफ-रोडिंग के लिए इसमें 21-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर व्हील मिलने की उम्मीद है।
फीचर्स की बात करें तो बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। ट्रैक्शन कंट्रोल दिए जाने की संभावना भी जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें करीब 160cc का ऑयल-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है, जो Xtreme 160R 4V के इंजन से संबंधित हो सकता है। हालांकि Hero MotoCorp ने अभी बाइक के नाम, इंजन, कीमत और लॉन्च टाइमलाइन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अगर इसे Xpulse 200 से कम कीमत पर उतारा जाता है, तो यह बजट एडवेंचर बाइक सेगमेंट में कंपनी के लिए अहम मॉडल साबित हो सकती है।
