होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

कोतवाली पुलिस की उदासिनता,बेखौफ दरिंदे ने घर मे घुसकर महिला की आबरू लूटी।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, September 13, 2026 9:43 AM

सिंगरौली। कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई है। शनिवार को घर में अकेली महिला के साथ एक युवक द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज कर जांच मे जुट गई है।

कोतवाली थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना ने पुलिस की निगरानी और गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार को महिला के घर में अकेले होने का फायदा उठाकर एक युवक के कथित तौर पर घर में घुसने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि, घर में घुसकर इस तरह की वारदात होने से क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना ने यह सवाल खड़ा किया है कि क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्त और निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है। यदि संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी बेहतर होती तो क्या ऐसी घटना को टाला जा सकता था? स्थानीय स्तर पर अब पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग उठ रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और मामले की जांच में जुटी है।

 

 

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment