होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

जान का खतरा बताने के कुछ दिन बाद जिला परिषद प्रतिनिधि की गोली मारकर हत्या

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, September 13, 2026 10:04 AM

सीतामढ़ी। डुमरा थाना क्षेत्र के रामपट्टी चौक स्थित श्मशान घाट के पास शनिवार सुबह बदमाशों ने जिला परिषद क्षेत्र संख्या-13 की सदस्य के पति एवं जिला परिषद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना मिलते ही डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

डुमरा थाना क्षेत्र में जिला परिषद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि महतो ने कुछ दिन पहले ही अपने ऊपर फायरिंग और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। इसके बावजूद शनिवार सुबह बदमाशों ने घात लगाकर उनकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, बैद्यनाथ महतो सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। रामपट्टी चौक स्थित श्मशान घाट के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

शिकायत के बाद भी नहीं टली वारदात- बताया गया कि महतो ने पूर्व में अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। 7 सितंबर को भी बड़ी संख्या में लोग डुमरा थाना पहुंचे थे और पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान जांच अधिकारी पर पैसे लेने के गंभीर आरोप भी लगाए गए थे। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब कुछ ही दिनों बाद महतो की हत्या ने पुलिस की सतर्कता और शिकायतों पर कार्रवाई की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और हत्या के बाद जमकर हंगामा भी हुआ।

पुलिस से भिड़ी भीड़, इंस्पेक्टर घायल- हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस से धक्का-मुक्की की। इस दौरान इंस्पेक्टर अनिल कुमार के घायल होने की सूचना है। एसपी अमित रंजन, सदर डीएसपी और सदर एसडीएम आनंद कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। आक्रोशित भीड़ ने एक आरोपी बताए जा रहे एजाज के मुर्गी फार्म में आग भी लगा दी। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब मृतक ने पहले ही खतरे की आशंका जताई थी, तो उनकी सुरक्षा और शिकायत पर पुलिस स्तर से क्या कार्रवाई की गई थी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment