होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

बरगवां बाजार में मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, September 14, 2026 4:14 AM

सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के बरगवां बाजार में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। मामले में एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

बरगवां बाजार में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मामले का एक आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के मुताबिक 9 सितंबर को बरगवां बाजार में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। घटना में रामरेखा नामदेव और बसंतलाल नामदेव घायल हुए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आधा प्रसाद नामदेव, अंकित नामदेव और अमन नामदेव के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। घायल रामरेखा की चोट गंभीर पाए जाने के बाद मामले में धारा 109 बीएनएस भी जोड़ी गई। एसपी षियाज के.एम. एवं एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आधा प्रसाद नामदेव (49) और अंकित नामदेव (25) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी जब्त की गई। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल बैढ़न भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में फरार आरोपी अमन नामदेव की तलाश जारी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment