होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

गर्म टायर खोलते समय हुआ भीषण धमाका,24 वर्षीय टिपर चालक की मौत।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, September 14, 2026 8:46 AM

सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के बदिझिरिया गांव में रविवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। VRCC कंपनी के लिए कोल डिस्पैच करने वाले टिपर का गर्म टायर खोलते समय अचानक जोरदार धमाका हो गया। हादसे में 24 वर्षीय टिपर चालक अनिल साहू की मौत हो गई, जबकि टायर दुकान पर काम करने वाले विजय साहू (17) और पवन कोल (18) घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बरगवां थाना क्षेत्र के बदिझिरिया गांव में रविवार रात गर्म टायर खोलते समय हुए भीषण धमाके में 24 वर्षीय टिपर चालक अनिल साहू की मौत हो गई। हादसे में टायर दुकान पर काम करने वाले विजय साहू (17) और पवन कोल (18) घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, अनिल साहू VRCC कंपनी के लिए कोल डिस्पैच करने वाला टिपर लेकर टायर की दुकान पर पहुंचे थे। बताया गया कि टिपर का रिम और टायर काफी गर्म था। दुकान पर मौजूद कर्मचारियों ने टायर ठंडा होने के बाद खोलने की सलाह दी थी, लेकिन इसके बावजूद टायर खोलने का प्रयास किया गया। अनिल लीवर की मदद से टायर खोल रहे थे, तभी टायर से हवा के दबाव जैसी आवाज आने लगी। खतरा भांपकर विजय और पवन वहां से हट गए। कुछ ही देर बाद अचानक टायर में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास करीब 10 मिनट तक धुआं छाया रहा। हादसे के बाद स्थानीय लोग अनिल और दोनों घायलों को बैढ़न जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों का उपचार जारी है। सूचना मिलने पर बरगवां पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। मृतक अनिल साहू पचौर निवासी थे और परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनकी शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। उनकी छह माह की बेटी आराध्या है। अनिल दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे। घायल विजय साहू उनके रिश्ते में भतीजे बताए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment