होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

बुर्का पहनकर पहुंचीं दो महिलाएं, मुंह में छिपाकर ले गईं 8 लाख के सोने के जेवर।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, September 15, 2026 5:57 AM

बिजनौर। बास्टा थाना क्षेत्र के रसूलपुर नंगला गांव में सर्राफा दुकान पर चोरी की हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। बुर्का पहनकर ग्राहक बनकर पहुंचीं दो महिलाओं ने दुकानदार का ध्यान भटकाकर करीब 8 लाख रुपये कीमत के 50 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण पार कर दिए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

बास्टा थाना क्षेत्र के रसूलपुर नंगला गांव में सर्राफा दुकान पर चोरी की हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। बुर्का पहनकर ग्राहक बनकर पहुंचीं दो महिलाओं ने दुकानदार का ध्यान भटकाकर करीब 8 लाख रुपये कीमत के 50 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण चोरी कर लिए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव के मुख्य बाजार में दिनेश वर्मा की दिनेश ज्वैलर्स नाम से दुकान है। वारदात के दौरान दिनेश वर्मा किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी बीच दो महिलाएं बुर्का पहनकर दुकान पर पहुंचीं और आभूषण देखने लगीं। दुकानदार के बेटे ने उन्हें बिछुए, सोने की लौंग समेत अन्य जेवर दिखाए। इसी दौरान एक महिला ने मौका पाकर सोने के जेवर मुंह में छिपा लिए और बाद में उन्हें कपड़ों में रख लिया। कुछ देर तक खरीदारी का नाटक करने के बाद दोनों महिलाएं बिना सामान खरीदे दुकान से निकल गईं। बाद में दुकान लौटे दिनेश वर्मा ने जब आभूषणों का मिलान किया तो जेवर कम मिले। सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरी की पूरी घटना सामने आ गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया। क्षेत्राधिकारी चांदपुर देश दीपक सिंह के अनुसार, दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय सर्राफा कारोबारियों में चिंता का माहौल है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment