कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के उर्दहा टोला दुबौली में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठियां चलने से कई लोग घायल हो गए।
देखे वीडियो-
रामकोला थाना क्षेत्र के उर्दहा टोला दुबौली में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद को लेकर सोमवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। शुरुआत में कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद ने उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। मारपीट में कई लोगों को चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने पर रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
