बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा से दबंगई का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ युवकों से जान बचाने के लिए एक छात्र घुटनों और कोहनियों के बल घिसटता हुआ एक दुकान में जा छिपा, लेकिन पीछा कर रहे दबंग वहां भी पहुंच गए और छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की।
खुर्जा में दबंगई का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कुछ युवकों से बचने के लिए एक छात्र जान बचाकर भागा और घुटनों व कोहनियों के बल घिसटते हुए एक दुकान में जा छिपा। आरोप है कि दबंगों ने दुकान के अंदर पहुंचकर भी छात्र को नहीं छोड़ा और उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छात्र खुद को बचाने के लिए दुकान की ओर जाता दिखाई दे रहा है। वह घुटनों और कोहनियों के सहारे घिसटकर दुकान में प्रवेश करता है, लेकिन पीछा कर रहे युवक वहां भी पहुंच जाते हैं। इसके बाद छात्र के साथ मारपीट किए जाने का दृश्य वीडियो में नजर आ रहा है। सरेआम हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। घटना को लेकर कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। हालांकि, मारपीट की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अब देखना होगा कि छात्र के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
