होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

12 कंपनियों ने की सहभागिता, रोजगार के लिए 146 और अप्रेंटिसशिप के लिए 147 युवाओं का प्रारंभिक चयन

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, September 16, 2026 4:57 AM

सिंगरौली। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पचौर, बैढ़न में जिला प्रशासन के निर्देशन में ‘युवा संगम-रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला’ आयोजित किया गया। रोजगार के अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए आयोजित इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 12 कंपनियों ने सहभागिता की।

जिला प्रशासन के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघप्रिय (आईएएस) के मार्गदर्शन में शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पचौर, बैढ़न में ‘युवा संगम-रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला’ आयोजित किया गया। मेले का उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराना रहा। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 12 कंपनियों ने सहभागिता की। रोजगार के लिए कुल 184 युवाओं ने आवेदन प्रस्तुत किए। विभिन्न कंपनियों द्वारा 146 आवेदकों का रोजगार के लिए चयन किया गया। वहीं मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना एवं अप्रेंटिसशिप के लिए 147 आवेदकों का प्रारंभिक चयन हुआ। ‘युवा संगम’ योजना के तहत 19 महिला आवेदकों को भी लाभ मिला। इस प्रकार मेले में कुल 312 युवाओं का चयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को करियर काउंसलिंग के माध्यम से रोजगार के अवसरों, सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण और कौशल विकास से संबंधित जानकारी दी गई। जिला रोजगार कार्यालय, एमएसएमई विभाग और आईटीआई सिंगरौली के संयुक्त सहयोग से आयोजित मेले में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं रोजगार के इच्छुक युवा शामिल हुए। कार्यक्रम में आईटीआई सिंगरौली के प्राचार्य एवं प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी ऋषभ सिंह, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पचौर के प्राचार्य कैलाश तंतुवाय, प्रशिक्षण अधीक्षक के.पी. शाह सहित रोजगार एवं उद्योग विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बीएमओ डॉ. रघुराज सिंह के नेतृत्व में चिकित्सा दल ने भी मेले में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment