होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

गुलमर्ग-गुरेज में सीजन की पहली बर्फबारी, पर्यटकों के खिले चेहरे

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, September 17, 2026 8:00 AM

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ली है। गुरुवार को घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग और सीमावर्ती गुरेज सेक्टर के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फ की पतली सफेद चादर बिछ गई। वहीं, श्रीनगर समेत घाटी के मैदानी इलाकों में रातभर बारिश होती रही।

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट लेते हुए गुरुवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। गुलमर्ग और गुरेज के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई, जबकि घाटी के मैदानी क्षेत्रों में रातभर बारिश होती रही। बारामूला जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग के अफरवत और गोंडोला फेज-2 इलाके में रात के समय बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं बांदीपोरा जिले के सीमावर्ती गुरेज सेक्टर की तुलैल घाटी और काबुली गली में भी बर्फ गिरी। ऊंचाई वाले अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी की सूचना है। सीजन की पहली बर्फबारी के बाद गुलमर्ग की पहाड़ियां बेहद खूबसूरत नजर आईं। बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मौसम विभाग ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम रहने का अनुमान जताया है। शुक्रवार से अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment