सिंगरौली। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को बैढ़न के सामुदायिक भवन में वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित शिविर में कलेक्टर गौरव बैनल और पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को बैढ़न स्थित सामुदायिक भवन में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित शिविर में कलेक्टर गौरव बैनल और पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. ने स्वयं रक्तदान किया। कलेक्टर और एसपी के रक्तदान करने से शिविर में मौजूद लोगों में उत्साह बढ़ा। उन्होंने आमजन से जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए स्वैच्छिक रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। शिविर का उद्देश्य रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
