होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

दूसरी युवती के साथ दिखा बॉयफ्रेंड तो भड़की महिला, कार के सामने खड़ी हुई तो टक्कर मारने का आरोप

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, September 17, 2026 9:10 AM

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हिट एंड रन का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने विवाद के बाद अपनी महिला मित्र को कार से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना में युवती बाल-बाल बची।

देखे वीडियो-

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास कथित हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर विवाद के दौरान अपनी महिला मित्र को कार से टक्कर मारकर मौके से निकल जाने का आरोप लगा है। घटना में युवती सड़क पर गिर गई, हालांकि वह बाल-बाल बच गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सुबह अनामिका नाम की युवती जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने पहुंची थी। इसी दौरान उसका बॉयफ्रेंड शाहनवाज भी एक अन्य महिला मित्र के साथ कार से वहां पहुंचा। शाहनवाज को दूसरी युवती के साथ देखकर अनामिका नाराज हो गई। इसके बाद दोनों के बीच मौके पर ही विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ देर तक विवाद होने के बाद शाहनवाज दूसरी महिला मित्र के साथ कार में बैठकर वहां से जाने लगा। इसी दौरान अनामिका कार के सामने आकर खड़ी हो गई। आरोप है कि युवक ने कार रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ा दिया। कार की चपेट में आने से अनामिका सड़क पर गिर गई। घटना के बाद युवक वहां से निकल गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े तथ्यों, प्रत्यक्षदर्शियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment