होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जयंत ज्वेलर्स डकैती का छह घंटे में खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, September 19, 2026 3:47 AM

सिंगरौली। जयंत के बजरंग कॉम्पलेक्स स्थित कंचन ज्वेलर्स में हुई हथियारबंद डकैती का पुलिस ने महज छह घंटे में खुलासा करने का दावा किया है। वारदात में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को सिंगरौली और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 200.7 ग्राम सोने के आभूषण, 205.410 ग्राम चांदी, 1 लाख 4 हजार 200 रुपये नकद, दो अपाचे बाइक, मोबाइल फोन, एक पिस्टल और दो कट्टे बरामद किए गए हैं।

जयंत के बजरंग कॉम्पलेक्स स्थित कंचन ज्वेलर्स में हुई हथियारबंद डकैती का पुलिस ने महज छह घंटे में खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, दो अपाचे मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम करीब 5:50 बजे हथियारों से लैस बदमाश कंचन ज्वेलर्स में घुसे। उन्होंने दुकान संचालक अखिलेश कुमार वर्मा और कर्मचारियों को पिस्टल व कट्टे दिखाकर धमकाया तथा मोबाइल फोन छीन लिए। विरोध करने पर संचालक के सिर पर कट्टे के बट से हमला किया गया। कर्मचारी राहुल कुमार विश्वकर्मा ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उस पर फायरिंग कर दी गई, जिससे उसके हाथ में गोली लगी। वारदात के बाद बदमाश सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर दो बाइक से फरार हो गए। भागते समय उन्होंने कई राउंड फायरिंग भी की। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर एफएसएल और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की मदद से साक्ष्य जुटाए। साथ ही सोनभद्र, बलरामपुर, गढ़वा और पलामू पुलिस को अलर्ट किया गया।

अनपरा में बाइक गिरने के बाद दो आरोपी पकड़े- सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया। अनपरा बस्ती के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस ने मौके से लकी कुमार पासवान और अनुराग कुमार चंद्रवंशी, दोनों निवासी झारखंड, को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, मोबाइल और अपाचे बाइक बरामद की गई। घायल होने के कारण दोनों को नेहरू शताब्दी अस्पताल जयंत में भर्ती कराया गया।
यूपी में तीसरा आरोपी गिरफ्तार-  उत्तर प्रदेश पुलिस ने डकैती में शामिल रोशन स्वीपर निवासी सोनभद्र को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक वह जवाबी फायरिंग में घायल हुआ था और अस्पताल में उपचाररत है। उसके पास से अपाचे मोटरसाइकिल, सोने के आभूषण और नकदी बरामद की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में गिरोह के अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब वारदात में शामिल अन्य लोगों और गिरोह से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment