होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

अडानी कोल माइंस कार्यालय के सामने ट्रैक्टर पर मिला कैंपर चालक का शव,मचा हड़कंप।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, September 20, 2026 8:15 AM

सिंगरौली। सुलियरी स्थित अडानी कोल माइंस कार्यालय के सामने ट्रैक्टर पर कैंपर चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अशोक कुमार पनिका पिता लल्लू पनिका के रूप में हुई है। घटना देर रात की बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया।

सुलियरी स्थित कोल माइंस के अडानी कार्यालय के सामने रविवार देर रात ट्रैक्टर पर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अशोक कुमार पनिका पिता लल्लू पनिका के रूप में बताई जा रही है, जो कैंपर चालक के रूप में कार्य करता था। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग और परिजन पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि अशोक के साथ आखिर क्या हुआ, इसकी पूरी जानकारी सामने आनी चाहिए। परिजनों ने आरोप लगाया कि मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है तथा कंपनी से जुड़े लोगों द्वारा मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना को लेकर परिजनों ने निष्पक्ष जांच और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की वास्तविक वजह सामने लाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि मामले में कुछ संदिग्ध लोग घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच की जा रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment