होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

चितरंगी पहुंची ‘जल, जन और सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, राज्यमंत्री ने किया स्वागत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, September 20, 2026 8:37 AM

सिंगरौली। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत वाराणसी से बड़नगर तक निकाली जा रही ‘जल, जन और सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा के सिंगरौली पहुंचने पर चितरंगी के लमसरई में भव्य स्वागत किया गया। राज्यमंत्री राधा सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने यात्रा में शामिल प्रतिभागियों का आत्मीय अभिनंदन किया।

‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत वाराणसी से बड़नगर तक निकाली जा रही ‘जल, जन और सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा के सिंगरौली जिले में प्रवेश पर चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के लमसरई में भव्य स्वागत किया गया। राज्यमंत्री राधा सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने यात्रा में शामिल प्रतिभागियों का आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम, रामनिवास शाह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सेवा को सामाजिक दायित्व से जोड़ने और जनभागीदारी के माध्यम से सेवा संकल्प को व्यापक जनअभियान बनाने का संदेश दिया गया। बाइक यात्रा के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, वृक्षारोपण, जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यात्रा के दौरान ग्रामीणों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक समूहों को सेवा कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लमसरई में स्वागत के बाद यात्रा देवरा पहुंचेगी, जहां गौ-सेवा एवं भारत माता की आरती होगी। इसके बाद मिसिरगवां में ग्राम चौपाल एवं हितग्राही संवाद तथा चितरंगी में युवा संवाद और भोजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यात्रा कुड़ैनिया, बैरदह और हलफरी होते हुए कर्थुआ पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम के साथ सुंदरकांड पाठ एवं ग्रामीण जन पंचायत होगी। 20 सितंबर को कर्थुआ में वृक्षारोपण के बाद बाइक यात्रा झोखो के लिए रवाना होगी और वहां से सुबह 9:30 बजे सीधी जिले के लिए प्रस्थान करेगी। वाराणसी से शुरू हुई यह यात्रा बड़नगर तक विभिन्न क्षेत्रों में जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, जनसेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश पहुंचा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment