होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

वैवाहिक विवाद के बाद मां ने दो मासूमों को कुएं में फेंका, एक की मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, September 20, 2026 11:29 AM

मंगलुरु। दक्षिण कन्नड़ जिले के पेरने गांव में वैवाहिक विवाद के बाद दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 28 वर्षीय महिला को हिरासत में लिया है। घटना में उसकी ननद के तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला के साढ़े तीन वर्षीय बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दक्षिण कन्नड़ जिले में वैवाहिक विवाद के बाद एक महिला द्वारा दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में ननद के तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला के साढ़े तीन वर्षीय बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना 19 सितंबर की दोपहर पेरने गांव में हुई। 28 वर्षीय नूरुन्निसा का फोन पर अपने पति से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद महिला ने घर के पास स्थित कुएं में अपने बेटे और ननद के तीन वर्षीय बेटे को कथित तौर पर फेंक दिया। बच्चों के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक ननद के बेटे की मौत हो चुकी थी, जबकि नूरुन्निसा के बेटे को तत्काल मंगलुरु के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। मामले में उप्पिनंगडी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment