झांसी। झांसी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सवारी बैठा रहे टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के पास मौजूद राज खान नामक युवक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और सड़क पर काफी दूर तक घसीटता चला गया। हादसे में युवक के दोनों पैर बुरी तरह घायल हो गए।
देखे वीडियो-
शहर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सवारी बैठा रहे एक टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पास खड़ा एक युवक ट्रैक्टर की चपेट में आकर काफी दूर तक घसीटता चला गया। हादसे में राज खान नामक युवक के दोनों पैर टूट गए। बताया जा रहा है कि राज खान पंचर की दुकान चलाता है। हादसे के दौरान वह टेंपो के पास मौजूद था। अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में राज भी आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट और फ्रैक्चर की पुष्टि की। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसमें टक्कर के बाद युवक के घसीटते जाने का दृश्य दिखाई देता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
