होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

श्मशान घाट में शराब पीकर जलती चिता पर पकाया मांस,एक गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, September 21, 2026 8:39 AM

शाहजहांपुर। पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में श्मशान घाट पर जलती चिता की आग पर कथित रूप से मांस पकाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है।

जिले में जलती चिता पर कथित रूप से मांस पकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। घटना पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव स्थित श्मशान घाट की बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भवरे के अनुसार गांव निवासी वीरपाल के पिता की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया और वापस घर लौट गए। रविवार शाम वीरपाल किसी काम से श्मशान घाट पहुंचा तो उसने अपने पिता की जलती चिता पर तीन लोगों को एक बर्तन में कथित रूप से मांस पकाते देखा। वीरपाल ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरेंद्र नाम के व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने सुरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तीनों श्मशान घाट में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उन्होंने चिता की आग जलती देखी और कथित तौर पर उसी पर मांस पकाने लगे। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र को जेल भेज दिया है, जबकि फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment