जालोर। राजस्थान के जालोर में तेज रफ्तार बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार पलट गई। हादसे का पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो अचानक नियंत्रण खो देती है। इसके बाद वाहन हवा में उछलते हुए सड़क पर कई बार पलटता है। हादसा इतना जोरदार था कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
देखे वीडियो-
जालोर में तेज रफ्तार बोलेरो के अनियंत्रित होकर कई बार पलटने का मामला सामने आया है। हादसे का पूरा घटनाक्रम सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सामने आने के बाद हादसे की तस्वीरें देखकर लोग हैरान हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो अचानक नियंत्रण खो देती है। इसके बाद वाहन हवा में उछलकर सड़क पर कई बार पलटता हुआ आगे बढ़ता है। हादसा इतना जोरदार था कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इतनी भीषण दुर्घटना के बावजूद किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत सामने आई है।
