सूर्यापेट। तेलंगाना के सूर्यापेट-खम्मम हाईवे पर पिल्ललमारी के पास सोमवार सुबह करीब 7:15 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वोल्वो कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई और कुछ ही सेकंड में आग की चपेट में आ गई। हादसे में कर्नाटक निवासी 50 वर्षीय न्यूरोसर्जन डॉ. कासाकुर्थी जगदीश की मौत हो गई।
देखे वीडियो-
तेलंगाना के सूर्यापेट-खम्मम हाईवे पर पिल्ललमारी के पास सोमवार सुबह करीब 7:15 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वोल्वो कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के कुछ सेकंड बाद ही कार में आग लग गई, जिससे कार सवार कर्नाटक निवासी 50 वर्षीय न्यूरोसर्जन डॉ. कासाकुर्थी जगदीश की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में हादसे का घटनाक्रम कैद हुआ है। फुटेज में कार तेज लेन से अचानक बाईं ओर जाती और बाहरी डिवाइडर से टकराती दिखाई दे रही है। इसके बाद कार में आग भड़क उठी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बताया गया कि डॉ. जगदीश खम्मम स्थित ममता हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन के रूप में कार्यरत थे। वह परिवार से मिलने खम्मम से हैदराबाद जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने ड्राइविंग के दौरान झपकी आने की आशंका जताई है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए जांच जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
