होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सीएम हेल्पलाइन निराकरण में सिंगरौली को तीसरा स्थान।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, September 22, 2026 8:01 AM

सिंगरौली। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण में सिंगरौली जिले ने प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 21 सितंबर 2026 को जारी प्रदेश स्तरीय विभागीय रैंकिंग में सिंगरौली को ग्रुप रैंकिंग में तीसरा तथा प्रदेश रैंकिंग में चौथा स्थान मिला है। जिले को सर्वोच्च ‘ए’ ग्रेड प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण में सिंगरौली जिले ने प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। 21 सितंबर 2026 को जारी विभागीय रैंकिंग में जिले को ग्रुप रैंकिंग में तीसरा और प्रदेश रैंकिंग में चौथा स्थान मिला है। जिले को सर्वोच्च ‘ए’ ग्रेड प्रदान किया गया है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन में अधिकारियों की नियमित मॉनिटरिंग, समय-सीमा में शिकायतों के निराकरण और गुणवत्तापूर्ण समाधान का असर रैंकिंग में दिखाई दिया है। जिले के तीन विभागों ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग ने 96.20 वेटेज स्कोर हासिल किया, जबकि परिवहन विभाग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 100-100 वेटेज स्कोर के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीनों विभागों को ‘ए’ ग्रेड मिला है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग चौथे, राजस्व और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग छठे, खनिज साधन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आठवें स्थान पर रहे। गृह, जनजातीय कार्य और आपदा प्रबंधन विभाग ने नौवां स्थान प्राप्त किया। इस तरह जिले के 11 विभाग प्रदेश की टॉप-10 रैंकिंग में शामिल हुए। कलेक्टर गौरव बैनल ने उपलब्धि पर संबंधित विभागीय अधिकारियों और सीएम हेल्पलाइन टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निराकरण केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि प्रत्येक प्रकरण में वास्तविक और संतुष्टिपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment