होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

बारिश थमते ही मॉडल रोड का डामरीकरण शुरू करें : कलेक्टर

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, September 22, 2026 8:41 AM

सिंगरौली। कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक हुई। बैठक में जन विश्वास अभियान, सेवा संकल्प अभियान, सीएम हेल्पलाइन और विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने और निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जन विश्वास अभियान, सेवा संकल्प अभियान, सीएम हेल्पलाइन, हितग्राहीमूलक योजनाओं और विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को योजनाओं और जनसमस्याओं के निराकरण में समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को बारिश समाप्त होते ही मॉडल रोड के डामरीकरण का कार्य तत्काल शुरू कराने तथा निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। वहीं एसडीएम को स्वामित्व योजना के तहत पट्टों की रजिस्ट्रियों का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने को कहा। अतिवृष्टि से मकान क्षतिग्रस्त होने वाले पात्र परिवारों को राहत राशि तत्काल जारी करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विकासखंड अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों को निर्धारित समय में राहत उपलब्ध कराने को कहा गया। जन विश्वास अभियान के तहत चितरंगी के देवरा ग्राम पंचायत क्लस्टर में आयोजित होने वाले शिविर की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को शिविर से पहले क्षेत्र का भ्रमण कर पात्र हितग्राहियों की पहचान करने और मौके पर ही शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की ग्रामवार समीक्षा कर शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने को कहा गया। आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण तथा प्रसव केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment