होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

सूर्य घर योजना के लिए सेवा सेतु शिविर आयोजित,सामुदायिक भवन बैढ़न में नागरिकों को दी योजना

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, September 23, 2026 2:07 PM

सिंगरौली। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत वैढ़न के सामुदायिक भवन में सेवा सेतु अभियान का विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक राम निवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल और अधीक्षण अभियंता अजीत सिंह बघेल मौजूद रहे। बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर योजना की जानकारी ली तथा पात्र इच्छुक उपभोक्ताओं का मौके पर पंजीयन कराया गया। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर वैढ़न स्थित सामुदायिक भवन में ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल एवं अधीक्षण अभियंता अजीत सिंह बघेल की मौजूदगी में बड़ी संख्या में नागरिकों को योजना की जानकारी दी गई। पात्र एवं इच्छुक उपभोक्ताओं का मौके पर ही पंजीयन भी कराया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए विधायक राम निवास शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ परिवारों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे लोगों को बिजली खर्च में राहत मिलने के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। विधायक ने कहा कि सिंगरौली की पहचान ऊर्जा नगरी के रूप में है। ऐसे में जिले के नागरिक सौर ऊर्जा को अपनाकर स्वच्छ ऊर्जा और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के प्रयासों को गति दे सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र परिवारों से योजना का लाभ लेने की अपील की।

लाभार्थियों ने साझा किए अनुभव- शिविर में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लाभार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। लाभार्थियों ने बताया कि अनुदान का लाभ मिलने से घर पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाना आसान हुआ है। सौर ऊर्जा के उपयोग से घरेलू बिजली की जरूरत पूरी करने में मदद मिल रही है और बिजली के खर्च में भी राहत मिली है।

पंजीयन प्रक्रिया की दी जानकारी- शिविर में विद्युत विभाग की टीम और पंजीकृत सौर ऊर्जा एजेंसियों ने नागरिकों को योजना की पात्रता, पंजीयन प्रक्रिया, अनुदान तथा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। अधिकारियों ने इच्छुक उपभोक्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए योजना से संबंधित प्रक्रिया को समझाया। शिविर में पहुंचे पात्र नागरिकों का मौके पर पंजीयन भी कराया गया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment