होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

चिनगो गांव में कार धू-धू कर जली, सवारों ने भागकर बचाई जान

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, September 23, 2026 2:27 PM

सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के चिनगो गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। कार में सवार लोगों ने किसी तरह समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और बड़ा हादसा टल गया।

बरगवां थाना क्षेत्र के चिनगो गांव में एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई और धू-धू कर जलने लगी। कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि कार में लोग सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन में आग भड़क उठी। आग की लपटें उठती देख कार में बैठे लोग तत्काल बाहर निकल आए। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कार में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment