होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

देवसर में सीईओ जिला पंचायत का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, September 24, 2026 10:25 AM

सिंगरौली। सीईओ जिला पंचायत संघ प्रिय ने देवसर विकासखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर निर्माण कार्य, आजीविका गतिविधियों, कन्या शिक्षा परिषद और स्कूलों का निरीक्षण किया। कन्या शिक्षा परिषद बरगवां में भोजन व व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर प्राचार्य की वेतन वृद्धि रोकने का प्रस्ताव भेजने तथा जिम्मेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ प्रिय ने देवसर विकासखंड का भ्रमण कर विभिन्न निर्माण कार्यों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर व्यवस्थाओं में कमी और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीईओ ने कन्या शिक्षा परिषद बरगवां में भोजन की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। शिकायतें सही पाए जाने पर प्राचार्य की वेतन वृद्धि रोकने का प्रस्ताव भेजने तथा अन्य जिम्मेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ग्राम ओरगड़ी में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन और पंचायत भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने सभी पंचायतों में निर्माण कार्यों की जानकारी वाला साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। बेटहडांड हाईस्कूल के निरीक्षण में प्राचार्य रामनाथ पनिका और अतिथि शिक्षक धनंजय कुमार वैश्य अनुपस्थित मिले। दोनों के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मध्यान्ह भोजन में निर्धारित मीनू का पालन नहीं होने पर संबंधित स्व-सहायता समूह के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीईओ ने खेखड़ा की गौशाला और आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण कर स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया तथा मच्छरदानी निर्माण और टेंट हाउस जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में आवास योजना, वीबी-जी राम जी योजना, कर एवं जलकर वसूली, स्वच्छता कर और संपत्ति कर सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कम प्रगति वाली पंचायतों के सचिवों की वेतनवृद्धि रोकने तथा रोजगार सहायकों का सात दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने अधिकारियों-कर्मचारियों को चेतावनी दी कि योजनाओं में लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment