बस्ती। शहर के नामचीन जयपुरिया स्कूल में काम के दौरान तीसरी मंजिल से गिरने से मजदूर वेदप्रकाश की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा स्कूल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।
देखे वीडियो-
शहर के नामचीन जयपुरिया स्कूल में पेंटिंग का काम कर रहे मजदूर वेदप्रकाश की तीसरी मंजिल से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा स्कूल परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। जानकारी के अनुसार वेदप्रकाश पिछले करीब 15 दिनों से स्कूल में पेंट का काम कर रहा था। काम के दौरान तीसरी मंजिल पर अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जा गिरा। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
