बरगवां से बड़ी खबर है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरहटोला जंगल ऑफिस के पास एक दुकान में दबिश देकर भारी मात्रा में एल्युमिनियम तार और कॉपर केबल जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक, दुकान से 904.5 किलो एल्युमिनियम तार और 101.360 किलो कॉपर केबल मिला है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख 6 हजार 627 रुपये बताई जा रही है।
कार्रवाई के समय दुकान मालिक और दूसरे संबंधित लोग मौके पर नहीं मिले। सामान चोरी का होने की आशंका पर पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है।
फिलहाल बरगवां पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। सामान कहां से आया और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।
