मकरी गांव में अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, चालक गंभीर रूप से घायल
सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी तिनगुड़ी के ग्राम मकरी में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकुमार साहू उर्फ दुबे, पिता फूलचंद साहू, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी ग्राम मकरी, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।