होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

छुहिया घाटी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, तीसरा वाहन टाटा हैरियर बरामद

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, October 19, 2026 12:27 PM

संजय पटेल से पूछताछ के बाद वाहन जब्त; इसी गाड़ी से उड़ीसा पुलिस का रास्ता रोककर बंदी आदित्य मिश्रा को छुड़ाने का आरोप

सीधी, मध्य प्रदेश। छुहिया घाटी कांड में सीधी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उड़ीसा पुलिस दल पर हमला कर पुलिस अभिरक्षा से बंदी आदित्य मिश्रा को छुड़ाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने घटना में कथित रूप से इस्तेमाल किया गया तीसरा वाहन टाटा हैरियर बरामद कर जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई गिरफ्तार आरोपी संजय पटेल से रिमांड के दौरान पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर की गई।

पुलिस रिमांड में पूछताछ के बाद हुई कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, ₹30,000 के इनामी आरोपी संजय पटेल से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर टाटा हैरियर वाहन बरामद किया गया। विवेचना में सामने आया है कि घटना के दौरान इसी वाहन से उड़ीसा पुलिस के वाहन का रास्ता रोका गया था और बंदी आदित्य मिश्रा को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाकर ले जाने की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आदित्य मिश्रा इसी वाहन से फरार हुआ था।

चार वाहनों में से तीन जब्त

छुहिया घाटी कांड में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए चार वाहनों में से अब तक तीन वाहन जब्त किए जा चुके हैं। पुलिस शेष वाहन की बरामदगी और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज श्री हेमंत चौहान के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के नेतृत्व में की जा रही है।

प्रकरण विवरण: थाना रामपुर नैकिन, अपराध क्रमांक 1000/2026। मामला भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के अंतर्गत पंजीबद्ध है।

Bharatiya Riyashat | निष्पक्ष खबर, जनहित की आवाज़।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment