20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी फिल्म, निर्माताओं ने कहा—फिल्म को बिना जरूरी प्रमाणन के रिलीज नहीं किया जाएगा।

20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी फिल्म, निर्माताओं ने कहा—फिल्म को बिना जरूरी प्रमाणन के रिलीज नहीं किया जाएगा।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक‘ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म पहले 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से प्रमाणपत्र नहीं मिलने के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई है।

डॉक्टरों के संगठन ने जताई थी आपत्ति
फिल्म के टीजर और प्रचार सामग्री में डॉक्टरों तथा चिकित्सा क्षेत्र के चित्रण को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आपत्ति जताई थी। संगठन ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से फिल्म की समीक्षा करने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी।
निर्माताओं ने क्या कहा?
फिल्म के प्रस्तुतकर्ता कमल मुकुट ने कहा कि फिल्म की कहानी और उद्देश्य को केवल कुछ सेकंड के प्रचार वीडियो के आधार पर नहीं समझना चाहिए। निर्माताओं के मुताबिक फिल्म पूरे चिकित्सा पेशे के खिलाफ नहीं है, बल्कि व्यवस्था में मौजूद कुछ लोगों की कथित गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को दिखाती है।
फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट
एम. पद्मकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल के साथ रवि किशन और प्रज्ञा जायसवाल भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द–गिर्द घूमती है, जो अतीत से जुड़े रहस्यों और सच्चाई की तलाश में एक गंभीर जांच में उलझ जाता है।
सवाल ये है की अब कब होगी रिलीज ?
