होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जयंत हत्याकांड में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर BSP का बड़ा विरोध! कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: गणेश शाह संपादक

On: Tuesday, November 24, 2026 1:30 PM

जयंत, सिंगरौली | भारतीय रियासत

सिंगरौली जिले के जयंत चौकी क्षेत्र में हुए हत्याकांड के बाद आरोपियों के परिवारों के मकानों को गिराने के लिए जारी नोटिस का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चा का विषय बन गया है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की जिला इकाई ने प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई।

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन, परिवारों पर कार्रवाई का विरोध

ज्ञापन में BSP ने हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए दोषी आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। हालांकि, पार्टी ने आरोपियों के परिवारों के मकानों को गिराने के लिए जारी नोटिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि अतिक्रमण के मामलों में सभी के लिए समान मापदंड अपनाए जाने चाहिए।

NCL परियोजना क्षेत्रों में अतिक्रमण का मुद्दा उठाया गया

BSP ने अपने ज्ञापन में आरोप लगाया कि जयंत, निगाही, अमलोरी, झिंगुरदा, गोरबी और मोरवा सहित NCL परियोजना क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मकान कथित रूप से अतिक्रमण कर बनाए गए हैं।

BSP पार्टी ने सवाल उठाया कि यदि अतिक्रमण के आधार पर कार्रवाई की जा रही है तो सभी संबंधित मामलों में समान रूप से कार्रवाई क्यों नहीं की जाती?

BSP की तीन प्रमुख मांगें

  1. पिछले दो-तीन वर्षों में जिले में हत्या एवं बलात्कार के मामलों के आरोपियों की सूची सार्वजनिक की जाए और कानून के तहत समान मापदंड अपनाए जाएं।
  2. NCL के जयंत, निगाही, अमलोरी, झिंगुरदा, गोरबी और मोरवा क्षेत्रों में कथित अतिक्रमण के मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।
  3. किसी की जाति या राजनीतिक दबाव के आधार पर मकान गिराने की कार्रवाई न हो। प्रशासन संवैधानिक प्रक्रिया और समानता के सिद्धांत का पालन करे।

जनआंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन में BSP ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की जाती है तो हमारी BSP पार्टी इसका विरोध करेगी और जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

अब प्रशासन के अगले कदम पर निगाहें

इस पूरे मामले में अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन अतिक्रमण के मामलों में सभी के लिए एक समान कार्रवाई का मापदंड अपनाएगा?

क्या BSP द्वारा उठाए गए सवालों पर प्रशासन अपना पक्ष स्पष्ट करेगा?

फिलहाल जयंत हत्याकांड के बाद प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सिंगरौली में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल बहुत जोरों से चल रही है।

भारतीय रियासत का सवाल: क्या कानून का पालन सभी मामलों में एक समान होना चाहिए?

प्रशासन को इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

नोट: ज्ञापन में लगाए गए आरोप BSP के पक्ष और

 

For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment