होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---
Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: गणेश शाह संपादक

On: Tuesday, November 24, 2026 2:33 PM

 

4 महीने 15 दिन बाद प्रचंड प्रहार के संस्थापक अमित तिवारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत! द्वितीय जमानत याचिका मंजूर

अधिवक्ता अमर राठौर की पैरवी के बाद मिली राहत, न्यायमूर्ति मनिंदर सिंह भट्टी की एकल पीठ ने सुनाया फैसला।

सिंगरौली | भारतीय रियासत

प्रचंड प्रहार के संस्थापक अमित कुमार तिवारी को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर से बड़ी कानूनी राहत मिली है। करीब 4 महीने 15 दिन जेल में रहने के बाद उनकी द्वितीय जमानत याचिका हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमित कुमार तिवारी की ओर से दायर द्वितीय जमानत याचिका MCRC क्रमांक 57051/2026 पर सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति मनिंदर सिंह भट्टी की एकल पीठ ने मामले के तथ्यों और कानूनी पक्षों पर विचार करने के बाद जमानत याचिका स्वीकार कर ली।

इस मामले में अमित तिवारी की ओर से अधिवक्ता अमर राठौर ने पैरवी की। उनकी ओर से न्यायालय के समक्ष रखे गए तर्कों के बाद यह कानूनी राहत मिली।

किन धाराओं में दर्ज था मामला?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सिंगरौली के वैढ़न क्षेत्र से संबंधित इस मामले में अमित तिवारी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(B), 319(2), 351(4), 353(2), 356(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

समर्थकों में खुशी का माहौल

करीब साढ़े चार महीने के इंतजार के बाद जमानत याचिका मंजूर होने की खबर से प्रचंड प्रहार से जुड़े लोगों और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

अब आगे की प्रक्रिया पर नजर

हाईकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद अब जमानत आदेश की शर्तों और रिहाई संबंधी औपचारिकताओं की प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी।

भारतीय रियासत की विशेष खबर।

नोट: जमानत मिलना दोषमुक्ति नहीं है। मामले का अंतिम निर्णय न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार होगा।

 

For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment