न्यूजमध्य प्रदेश
यात्रियो से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी,कई यात्री हुये घायल।

दमोह। जिले मे यात्रियो से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे कई यात्री घायल हो गये है। घायलो को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया।
जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में क्रॉसिंग के दौरान यात्रियो से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। बताया जाता है की यात्रियो से भरी बस रतारु गांव में बाइक सवारों को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे मे लगभग 10-11 यात्री घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है एंव मामला पंजीबद्ध कर मामले की जांच मे जुट गई है।