होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

बायपास पर तेज रफ्तार का कहर: मालवाहक पलटा, 10 बकरियों की मौत

By: सुजीत कुमार

On: Monday, March 2, 2026 7:21 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

नरसिंहपुर। जिले में रसिंहपुर-सागर हाइवे पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को नरसिंहपुर बायपास स्थित कपूरी तिराहा के पास बकरियों से भरे एक मालवाहक वाहन को अज्ञात बड़े वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन पलट गया। हादसे में 10 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मालवाहक क्रमांक 22 जेडसी 7974 करीब दो दर्जन बकरा-बकरियों को लेकर सिवनी की ओर जा रहा था। कपूरी तिराहा के पास यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी ने बताया कि वाहन फ्यूल भरवाने के बाद गलत दिशा में चल रहा था, तभी किसी अज्ञात बड़े वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक गोपाल बंजारा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि मजदूर संजू बंजारा को मामूली चोटें आई हैं। घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस ने बेरीकेडिंग कर यातायात को सुचारू कराया। वहीं स्टेशनगंज थाना के थाना प्रभारी सौरभ पटेल ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन की पहचान की जा सके।

सुजीत कुमार

सुजीत कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment