होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

ग्वालियर वन मंडल में गिद्धों की संख्या में बढ़ोतरी, एक साल में 58 की वृद्धि

By: सुजीत कुमार

On: Monday, March 2, 2026 7:43 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

ग्वालियर। जिले मे वन मंडल द्वारा इस वर्ष कराई गई गिद्ध गणना में उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार वन मंडल क्षेत्र में कुल 302 गिद्ध पाए गए हैं, जबकि वर्ष 2024 में इनकी संख्या 244 थी। इस तरह एक वर्ष में 58 गिद्धों की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

वन मंडल द्वारा कराई गई ताजा गिद्ध गणना में उत्साहजनक आंकड़े सामने आए हैं। वर्ष 2024 की तुलना में इस बार गिद्धों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वन विभाग के अनुसार इस वर्ष कुल 302 गिद्ध पाए गए हैं, जबकि पिछले वर्ष इनकी संख्या 244 थी। यानी एक वर्ष में 58 गिद्धों की वृद्धि दर्ज की गई है। वन अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक गिद्ध तिघरा क्षेत्र में पाए गए। यहां की दुर्गम और पहाड़ी भौगोलिक स्थिति गिद्धों के लिए सुरक्षित आवास साबित हो रही है। खड़ी पहाड़ियों पर वे आसानी से घोंसले बना लेते हैं, जहां मानव हस्तक्षेप कम होता है। तीन दिवसीय गणना अभियान के दौरान वन कर्मियों ने मोबाइल में “इपिक कलेक्शन ऐप” के माध्यम से सुबह 6:30 से 8:30 बजे के बीच गिनती की। 12 प्रकार की जानकारियां एप में दर्ज कर डेटा सीधे भोपाल मुख्यालय भेजा गया, जिसके आधार पर अंतिम रिपोर्ट तैयार की गई।

सुजीत कुमार

सुजीत कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment