न्यूजमध्य प्रदेश
महाकाल के दर्शन कर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत।

उज्जैन। जिले मे महाकाल के दर्शन कर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस जांच मे जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार महाकाल के दर्शन कर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है की बनोदा गांव निवासी सचिन मालवीय ढाबा संचालित करता थ वह रात्री मे अपने कुक चेतन निवासी राजस्थानके साथ बाइक पर सवार होकर महाकाल के दर्शन करने गया हुआ था जहां से दोनों जब वापस लौट रहे थे की रास्ते मे धरावरा धाम के पास एक कंटेनर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे मे सचिन मालवीय की मौके पर मौत हो गई है जबकि कुक चेतन गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस जांच मे जुट गई है।





