राजा भैया बहुउद्देशीय विकास समिति ने आदर्श ग्राम रजनिया मे हरियाली महोत्सव कलश यात्रा का किया आयोजन।

सिंगरौली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद अध्यक्ष पदेन मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम डा.मोहन यादव के मार्गदर्शन मे प्रदेश के प्रत्येक ब्लाक मे महिलाओ को प्रकित से जोड़ने का कार्यक्रम को लेकर नवांकुर संस्थाओ द्वारा चयनित आदर्श ग्रामों मे किया जा रहा है उसी के तहत जिले के देवसर विकासखंड मे निवास सेक्टर के अंतर्गत चयनित आदर्श ग्राम पंचायत रजनिया मे नवांकुर संस्था राजा भैया बहुउद्देशीय विकास समिति निगरी द्वारा विधिवत तय रूप रेखा के अनुसार नवांकुर सखी हरियाली महोत्सव कलश यात्रा वृक्षारोपण कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में सुरेन्द्र सिंह,विशिष्ट अथिति के रूप में बी बी सिंह मरकाम। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही ग्राम प्रधान प्रियंका सिंह,जन अभियान परिषद के ब्लाक समन्यवक प्रभुदयाल दाहिया,कुशल मंच संचालन कर रहे मंडल महामंत्री सुरेश साहू,मंडल उपाध्यक्ष राजमिनिस्टर यदाव,पंचायत सचिव सुक्सेन साहू,रोजगार सहायक संतोष सिंह कुशराम के उपस्थति में कार्यक्रम हुआ।
सर्वप्रथम भारत माता के प्रतिमा पर पूजा अर्चन के बाद अतिथिओं का स्वागत उद्बोधन हुआ, साथ ही साथ उपस्थित नवांकुर सखिओं को कार्यक्रम की विशेषता के बारे बतया गया इसके बाद नवाकुर सखियों द्वारा गाजे बाजे के साथ पेड़ के साथ कलश यात्रा निकाल कर प्रकित संरक्षण पर्यावरण सुरक्षा वृक्षारोपण का संदेश दिया, साथ ही साथ उपस्थिति कार्यक्रम मे नवांकुर सखियों को दस दस पौधे व आई कार्ड वितरित किये गये है और उन्हे विधिवत बताया गया की जों पौधे दिया जा रहा उन्हे आप अपने खेतो मे अपने घरों मे जन्मदिन सालगिरह इत्यादि शुभ अवसरो पर रोपित कर के उन्हे बच्चों की तरह पालन पोषण भी करना हैं।





