न्यूजमध्य प्रदेश

एक महिला ने “सांप के तीन बच्चों” को जन्म देने का किया दावा!,जाने क्या है पूरा मामला।

छतरपुर। जिले के खजुराहो क्षेत्र के मऊमसानिया गांव मे एक अजीबो-गरीब हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश मे आया है यहाँ एक महिला ने “सांप के तीन बच्चों” को  जन्म देने का दावा किया है!

मिली जानकारी के अनुसार जिले के खजुराहो क्षेत्र के मऊमसानिया गांव मे एक अजीबो-गरीब हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश मे आया है यहाँ एक महिला ने “सांप के तीन बच्चों” को  जन्म देने का दावा किया है! दरअसल मऊमसानिया गांव निवासी अहिरवार नामक एक महिला के बताये अनुसार उसे अचानक पेट में तेज़ दर्द हुआ और इसके बाद उसने दो सांप जैसे बच्चों को जन्म दिया। इस अजीबोगरीब दावे के बाद गांव में चर्चा का बाजार गर्म हो गया और महिला के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

उक्त मामले मे राजनगर के बीएमओ डॉ. अवधेश चतुर्वेदी ने बताया कि- रिंकी अहिरवार हमारे अस्पताल में आई थी। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसे पीरियड्स आए थे और सोमवार को वह बंद हो गए थे। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि महिला गर्भवती नहीं थी। दरअसल, कई बार पीरियड्स के दौरान ब्लड क्लॉट्स (रक्त के थक्के) बन जाते हैं जो धागे या लंबी आकृति के हो सकते हैं। उसी को महिला ने सांप समझ लिया। जो चीज सांप जैसी दिख रही थी, वह थोड़ी ही देर में अपने आप घुल गई थी और महिला ने भी यह बात मानी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button