न्यूजमध्य प्रदेश
कमिश्नर रीवा ने कलेक्ट्रेट में बनाये गये हर घर तिरंगा अभियान सेल्फी पाइंट में ली सेल्फी।

सिंगरौली। 79 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश में 8 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग“ विशेष अभियान मनाया जा रहा है।
अभियान का आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के सभी नागरिको की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में बनाये गये सेल्फी पाइंट में रीवा संभाग के मिश्नर श्री बीएस जामोद ने सेल्फी लेकर जिले के सभी नागरिको को अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। उक्त दौरान कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।





