न्यूजमध्य प्रदेशसुर्खियों में ..

Bank Loot: एमपी मे हथियारबंद बदमाश ने बैंक से 14 करोड़ का सोना एंव 5 लाख कैश लूटा,मचा हड़कप।

मध्य प्रदेश।  जबलपुर शहर के  सिहोरा स्थित स्मॉल फायनेंस कंपनी में दिनदहाड़े बड़ी डकैती हुई है। अपराधियों ने बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम से 14 किलो 875 ग्राम सोना और पांच लाख नकद लूट लिए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। साथ ही जांच शुरू कर दी है। करोड़ों की डकैती ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी.

सिहोरा में इसाफ स्मॉल बैंक है। बैंक खुलते ही पांच की संख्या में यहां हथियारबंद बदमाशों पहुंचे थे। 4-5 बदमाशों ने बैंक के अंदर घुसे और एक गेट पर पहरेदारी कर रहा था। चारों कट्टा लेकर अंदर घुसे। साथ ही ग्राहकों और बैंककर्मियों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बैंक मैनेजर की कनपटी पर कट्टा रख दिया। कट्टा रखने के बाद जबरदस्ती स्ट्रांग रूम खुलवाया। इसमें रखे सोने और कैश लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने 10 किलो सोना लूटा है। इसके साथ ही पांच लाख कैश भी लूट लिए हैं।

त्योहार की वजह से बैंक सुबह 9 बजे से पहले ही खुल रहा था तब भीड़ कम होने का फायदा उठाने दो बाइक से बदमाश सुबह परिसर में पहुंचे। अधिकारियों, कर्मचारियों के सीट पर पहुंचते ही डकैत हेलमेट और टोपी लगाकर घुसे। कट्टे और अन्य फायर आर्म्स की दम पर स्टाफ को बाथरूम में बंद कर दिया। मैनेजर से लॉकर रूम खुलवाया। 14 किलो 875 ग्राम सोना और 05 लाख 08 हजार 675 रुपए नकद लूट लिए। आरोपी नेशनल हाईवे की ओर भागे। सूचना के बाद एसपी सम्पत उपाध्याय, एएसपी सूर्यकांत शर्मा समेत पुलिस बल के साथ पहुंचे। शहर में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश मे जुट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button