बकरी चराने गई वृद्धा की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या,मचा हड़कप

फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद जिले मे एक बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दिया गया है जिससे क्षेत्र मे हड़कप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस जांच मे जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जिले के गांव मढ़ई की ठार निवासी एक बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दिया गया है। बताया जाता है की 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला बकरी चराने गई हुई थी। जहां उसकी किसी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दिया है। मृतका विजयरानी के पति एक इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। पति की मौत के बाद उन्हें पेंशन मिल रही थी। शुक्रवार दोपहर वह घर से बकरी चराने के लिए निकली थीं। शाम 06 बजे तक जब वह घर नहीं लौटीं तो उसके नाती हरिओम खोजने निकला। अंधेरा होने पर वह घर लौट आया और टॉर्च लेकर गांव के लोगों के साथ खोजने निकला। बुजुर्ग महिला की तलाश मे जुटे लोगो को बुजुर्ग महिला का शव खून से लथपथ मिला जिसकी सूचना उन्होने तत्काल पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच मे जुट गई है।





