कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थलो का संयुक्त रूप से किया निरीक्षण।

सिंगरौली। कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के द्वारा संयुक्त रूप से गणेश प्रतिमा के विसर्जन हेतु की गई व्यवस्थाओ का जायजा लेने हेतु स्वंय कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा विसर्जन स्थल तेलगवा में पहुचकर विसर्जन हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। तथा स्थल पर उपस्थित अधिकारी कर्मचारियो को प्रतिमा विसर्जन से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए।
कलेक्टर के निर्देशन में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए चयनित किए गए स्थलो पर चाक चौबंद व्यवस्थाए कराई गई है एंव सभी उपखण्डो में सेक्टर मजिस्ट्रेटो के साथ साथ पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्थाये कराई गई है। इसके अलावे भी विसर्जन स्थलो पर गोताखोर के साथ साथ विद्युत व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था एवं छाया व्यवस्था के साथ ही सीसीटीव्ही कैमरे के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा तेलगवा के अलावे भी विसर्जन हेतु चिन्हित किए गए अन्य स्थलो का भी अवलोकन किया गया। तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।





