एमपी मे बेखौफ डकैतो ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बंगले में की तोड़फोड़, डकैती की कोशिश।

मध्य प्रदेश। एमपी मे बेखौफ डकैतो ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बंगले में डकैती की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है और उनके बंगले मे तोड़फोड़ की है।
मिलीं जानकारी के अनुसार एमपी मे डकैतो के हौसले इतने बुलंद हो गये है की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बंगले में धावा बोल दिया और उनके बंगले मे डकैती की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है और उनके बंगले मे तोड़फोड़ की है। बताया जाता है की बेखौफ बदमाशो ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के इंदौर स्थित बंगले में जाली काट दफ्तर तक पहुंच गए। कीमती सामान के चक्कर में तोड़फोड़ मचा दी। पॉश एरिया में बदमाश वारदात का प्रयास करते रहे, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सुबह जीतू पटवारी को वारदात का पता चला। जीतू पटवारी के सहायक अमित शर्मा ने बताया, रात करीब ढाई बजे बदमाश घर में घुसे। यहां ऑफिस के बिजली के तार काट दिए। इसके बाद डॉज व अन्य फर्नीचर में तोड़फोड़ कर दी। सुबह पता चला कि घर के पास रहने वाले बिजली कंपनी अधिकारी नरेंद्र दुबे के घर को भी बदमाशों ने निशाना बनाया था।





