न्यूजमध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे बंधौरा चौकी प्रभारी ने वाहन चेकिंग लगाकर कई वाहनों के चालान काटा।

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे बंधौरा चौकी प्रभारी श्री बंसल एंव उनकी टीम ने वाहन चेकिंग लगाकर कई वाहनों के चालान काटे है। पुलिस ने उन वाहनों पर कार्यवाही की जो बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। चौकी प्रभारी द्वारा लोगो को हेलमेट एंव सीटबेल्ट लगाने के लिए जागरूक भी किया ग़या।

सड़क हादसो पर रोकथाम हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देश ए पालन मे एसपी सिंगरौली के मार्गदर्शन मे आज बंधौरा चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग लगाया। वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट के बाइक चालकों के विरुद्ध कार्यवाही किया ग़या साथ ही चौकी प्रभारी ने बिना सीट बेल्ट लगाये कार चला रहे कार चालको के विरुद्ध भी कार्यवाही किया।

चौकी प्रभारी श्री बंसल के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान लोगो को हेलमेट एंव सीटबेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया। श्री बंसल ने कहाँ की आपलोग  बाइक चलाये समय हेलमेट एंव कार चलाते समय सीटबेल्ट जरूर लगाये और  वाहन तेजी गति से ना चलाये।

बंधौरा चौकी प्रभारी द्वारा ऐसे वाहनों पर की जा रही कार्यवाही-

  •  बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाना।
  • बिना सीट बेल्ट का प्रयोग किए चार पहिया वाहन चलाना।
  • तेजगति से वाहन चलाना।
  • नाबालिग द्वारा वाहन चलाना।
  • वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग करना।
  • शराब पीकर वाहन चलाना।
  • गलत साइड से वाहन चलाना।
  • ओव्हर लोडिग यात्री/मॉल वाहनो पर कार्यवाही।
  • बिना लायेसंस वाहन चलाना।
  • बिना फिटनेस वाहन चलाना।
  • बिना परमिट वाहन चलाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button