न्यूजमध्य प्रदेश
कृमिमुक्त अभियान: आयोजन तो हुआ, असर कहाँ?

सिंगरौली। ग्रीन हार्ट कॉलोनी में स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जिला स्तरीय कृमिमुक्त अभियान का शुभारंभ नगर पालिक निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने किया। हालांकि आयोजन में वास्तविकता से ज्यादा दिखावे पर जोर नजर आया।
शिविर में किशोरी और महिलाओं की जांच और दवा वितरण का दावा किया गया, लेकिन कई बच्चों और महिलाओं तक यह सुविधा पहुँच ही नहीं पाई। जांच रिपोर्ट और दवा वितरण की जानकारी सिर्फ औपचारिक रिकॉर्ड में दर्ज की गई, वास्तविक लाभ बहुत कम लोगों को मिला। नगर निगम अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य देश का भविष्य है, लेकिन सवाल उठता है – क्या यह सिर्फ बयानबाज़ी और फोटो अवसर के लिए ही आयोजित किया गया था?





