न्यूजमध्य प्रदेश

सिंगरौली के 23,494 किसानों के खाते में 11.80 करोड़ की धान प्रोत्साहन राशि का हस्तांतरण।

सिंगरौली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले के कटंगी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कृषि उन्नति योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 की धान प्रोत्साहन राशि का प्रदेश के 6,69,272 किसानों के खातों में 337.12 करोड़ रुपए एक क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित किया। इसी क्रम में सिंगरौली जिले के 23,494 किसानों के खातों में 11.80 करोड़ रुपए जमा किए गए।

कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना जैसी योजनाएं किसानों की आय और उत्पादन बढ़ाने में सहायक हैं। किसानों को खाद, बीज खरीदने से लेकर एमएसपी के माध्यम से फसलों का उचित मूल्य प्रदान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने आधुनिक, वैज्ञानिक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा स्थानीय उत्पाद और अन्न उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने देश को समृद्ध बनाने के लिए स्वदेशी उत्पाद अपनाने का भी आह्वान किया। सिंगरौली जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें देवसर विधानसभा के विधायक राजेन्द्र मेश्राम, कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह और नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का उद्बोधन लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button