चीन का चमत्कार: हवा में लटका दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, 2 घंटे का सफर अब 2 मिनट में

इन्टरनेशनल डेस्क। चीन ने अपने इंजीनियरिंग कौशल का कमाल दिखाते हुए दुनिया का सबसे ऊंचा पुल तैयार किया है। हुआजियांग ग्रैंड कैनियन ब्रिज समुद्र तल से 625 मीटर ऊँचा है और बेइपन नदी के ऊपर फैला हुआ है। इस पुल की लंबाई 2,900 मीटर है और इसे सिर्फ तीन सालों में तैयार किया है।
चीन ने फिर एक बार दुनिया को हैरान कर दिया है। दक्षिण-पश्चिमी चीन में तैयार हुआ हुआजियांग ग्रैंड कैनियन ब्रिज अब आम जनता के लिए खुल चुका है। यह पुल समुद्र तल से 625 मीटर ऊँचाई पर हवा में लटका हुआ है और इसकी लंबाई 2,900 मीटर है। इस पुल की मदद से पहले 2 घंटे का सफर अब सिर्फ दो मिनट में पूरा किया जा सकता है। पुल का वजन 22,000 टन, लागत 2,200 करोड़ रुपये, और ऊँचाई एफिल टॉवर से 200 मीटर ज्यादा है। पर्यटकों के लिए भी यह पुल किसी सपने से कम नहीं है। यहाँ 207 मीटर ऊँचा टूरिस्ट लिफ्ट, स्काई कैफ़े, और व्यूइंग प्लेटफ़ॉर्म तैयार किए गए हैं। चीन ने तीन सालों में यह अद्भुत इंजीनियरिंग का नमूना तैयार कर दुनिया को अपनी तकनीकी शक्ति का एहसास दिलाया है।





