न्यूजमध्य प्रदेश
सही पोषण से राष्ट्र निर्माण की ओर: आंगनबाड़ी केंद्र गन्नई में प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

सिंगरौली। जिले में कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशन में प्रशासनिक सक्रियता चरम पर है। महिला और बाल विकास, जन शिकायत निवारण, अपराध नियंत्रण और अवैध गैस सिलेंडर उपयोग की रोकथाम जैसे कई मोर्चों पर ज़िला प्रशासन ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के “स्वस्थ नारी, सशक्त अभियान” के तहत देवसर परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र गन्नई में “सही पोषण, देश रोशन” थीम पर पोषण प्रदर्शनी एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को संतुलित आहार, एनीमिया, कुपोषण और बौनापन जैसे मुद्दों के प्रति जागरूक करना रहा। यह पहल भारत को पोषण सम्पन्न राष्ट्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।





