जिला जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

सिंगरौली। जिला जेल की ऊँची दीवारों के बीच बुधवार को ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। गड़हरा निवासी अनुज दुबे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
जिला जेल सिंगरौली में बंद कैदी अनुज दुबे निवासी गड़हरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे तथा उन्होंने मौत पर सवाल खड़े किए हैं। मृतक के परिजनों का कहना है कि अनुज पूरी तरह स्वस्थ था, अचानक उसकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना की जानकारी पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक कैदी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।





