पार्षद प्रेमसागर मिश्रा की पहल से टूटी सड़क बनी सुगम रास्ता।

सिंगरौली। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क मार्ग पर वार्ड क्रमांक 36 में स्थित बड़ा गड्ढा अब अतीत की बात हो गया है। यह वही सड़क है जहां आए दिन दुर्घटनाएं होती थीं और जिसकी बदहाली से आमजन वर्षों से परेशान थे।

स्थानीय लोगों के लगातार प्रयास और वार्ड पार्षद प्रेमसागर मिश्रा की सक्रियता के चलते अब इस गड्ढे को पूरी तरह भर दिया गया है। पार्षद मिश्रा ने न केवल इस मुद्दे को गंभीरता से लिया बल्कि सीमित संसाधनों के बावजूद जनसहयोग से समाधान भी प्रस्तुत किया है। स्थानीय निवासी बताते हैं कि यह गड्ढा इतना बड़ा और खतरनाक हो गया था कि दोपहिया और चौपहिया वाहनों का यहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं था। कई बार दुर्घटनाएं भी हुईं लेकिन प्रशासन और संबंधित विभागों की नींद नहीं खुली। हालांकि अब सड़क की मरम्मत हो चुकी है। जिससे अब लोगो को आने-जाने मे कोई परेशानी नही होगी।





